राजधानी दिल्ली में बांटे जा रहे हैं 25 लाख तिरंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली सरकार की ओर से रविवार को हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले दिल्लीवालों से रविवार को शाम 5 बजे हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान की अपील की थी। उन्होंने कहा कि दिल्लीभर में 100 जगह कार्यक्रम भी होंगे। वह खुद भी इसमें शिरकत करेंगे। इसके अलावा सरकार दिल्लीभर में 25 लाख तिरंगा भी बांट रही है।
