आधी रात के बाद सोने वालों में हृदय रोग का खतरा 25 फीसदी अधिक: शोध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: medical news today
ताजा अध्ययन के अनुसार हृदय को सेहतमंद रखना है तो रात 10 से 11 बजे के बीच सो जाना चाहिए। ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर के वैज्ञानिकों ने एक शोध में ऐसा कहा। वैज्ञानिकों के अनुसार, रात 10 बजे से पहले सोने वाले और आधी रात के बाद सोने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा 25% अधिक रहता है। वयस्कों को रात में 7 से 9 घंटे सोना चाहिए।
