बारां में 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म त्याग कर अपनाया बौद्ध धर्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: presswire18
सवर्ण समाज के मारपीट से आहत होकर बारां के भूलोन गांव में 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लिया। उन्होंने देवी-देवताओं की प्रतिमा और तस्वीरें बैथली नदी में प्रवाहित किए। मारपीट को लेकर समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर राष्ट्रपति तक न्याय की गुहार लगाई लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपनाया।
