26/11 Mumbai Attack: भयावह हमले की आज 13वीं बरसी, आतंकियों ने ली थी 160 से ज्यादा लोगों की जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mumbai mirror
मुंबई अटैक की आज 13वीं बरसी है। 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले को भारतीय इतिहास का सबसे भयावह आतंकी हमला माना जाता है। इस आतंकी हमले में 160 से ज्यादा जानें गई थीं और 300 से अधिक घायल हुए थे। 23 नवंबर को कराची से समुद्री रास्ते से मुंबई आए जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर को मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था।
