इस साल अभी तक घाटी में 26 आतंकी टॉप कमांडर ढेर- डीजीपी दिलबाग सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इस साल अभी तक सुरक्षाबलों ने घाटी में 26 आतंकी टॉप कमांडर मारे हैं। बीते 4 दिनों में 3 अलग-अलग मुठभेड़ों में 4 टॉप कमांडर मारे गए हैं। जानकारी डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी। डीजीपी बोले, 'हमारी कोशिश केवल आतंकियों को मारने की नहीं है, क्योंकि उनके मरने से आतंकवाद खत्म नहीं होगा। कोशिश है कि युवा आतंकी ना बने। उसके लिए कानून व्यवस्था को बनाए रखना काफी जरूरी है।
