अफगानिस्तान में हुए कार धमाके में 26 सुरक्षाबलों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में एक कार धमाके में 26 अफगान सुरक्षाबलों की मौत हुई। हाल के महीनों में जवानों पर हुआ यह सबसे बड़ा अटैक है। सुरक्षाबलों पर ये हमला गजनी के पूर्वी प्रांत में हुआ। खास बात ये है कि इलाके में सरकार और तालिबान के बीच जंग जारी है। गजनी अस्पताल के निदेशक बाज मोहम्मद हेमत ने एएफपी को बताया, 'हमें अब तक 26 लाशें और 17 जख्मी मिले हैं।'
