x

जापान में आयोजित मालाबार युद्धाभ्यास का 26वां संस्करण समाप्त

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

जापान के योकोसूका में 9 नवंबर से जारी चार देशों का बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास मालाबार 2022 का 26वां संस्करण 15 नवंबर को जापान के समुद्र में समाप्त हुआ। युद्धाभ्यास जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स ने आयोजित किया। इस युद्धाभ्यास ने 30वीं वर्षगांठ भी चिन्हित हुई। युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया। बता दें कि, ये चारों देश चतुर्भुज सुरक्षा संवाद का भी हिस्सा हैं।