x

हरियाणा में स्कूल के कमरे की छत गिरी, तीसरी कक्षा के 27 बच्चे और 3 मजदूर घायल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

हरियाणा के गन्नौर के गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में एक कमरे की छत गिरने से तीसरी कक्षा के 27 बच्चे मलबे में दबे। छत पर मिट्टी डाल रहे 3 मजदूर भी मलबे में दबकर घायल हुए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, 7 बच्चों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। 20 बच्चों और 3 मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।