जापान की 27 साल की सिंगर ने 47 साल के फैन से शादी की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newsbuzz
जापान की 27 वर्षीय पॉप सिंगर युकी तोमो ने हालिया 47 वर्षीय फैन मित्सुओ से शादी रचाई है। 2020 में युकी तोमो ने आइडल ग्रुप में अपना डेब्यू किया। इस दौरान वो मित्सुओ को पसंद आ गईं। मित्सुओ युकी तोमो के इतने बड़े फैन बन गए कि वो सिंगर के हर प्रोग्रोम में पहुंच जाते। बाद में वो युकी तोमो के कॉन्सर्ट में सपोर्टर के तौर पर काम करने लगे।
