x

हरियाणा के गुरुग्राम में नशीले पदार्थों का जूस पीने से 28 लोगों की तबीयत बिगड़ी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: India Today

हरियाणा के गुरुग्राम में फारुखनगर के पास मुबारिकपुर में लगे मेले में मिलावटी प्रसाद खाने से 28 लोगों की तबीयत बिगड़ी। सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार रात की है। जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी, उनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, मेले में लोगों को नशीले पदार्थों का जूस पिलाया गया था। जिसके चलते 10 बच्चों समेत करीब 28 लोग बीमार पड़ गए।