295 सक्रिय माओवादी मिलिशिया सदस्यों और मुखबिरों ने किया सरेंडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
ओडिशा में 295 सक्रिय माओवादी मिलिशिया सदस्यों और मुखबिरों ने सरेंडर किया। डीजीपी एस.के. बंसल ने बताया कि सभी ने गांव जंत्री में एक बीएसएफ शिविर में शनिवार दोपहर मलकानगिरी जिला प्रशासन की मौजूदगी में स्वेच्छा से सरेंडर किया। मिलिशिया सदस्य प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा के कैडर नहीं हैं, लेकिन ये उनके सहायक के तौर पर काम करते थे। इसके बाद सभी को मनरेगा कार्ड और पेंशन कार्ड दिए गए।
