उदयपुर में बिल्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत व 7 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उदयपुर में दुकान की दीवार ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 7 लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में दो दुकान पर खरीददारी करने के लिए आए थे। वहीं, एक दुकान का अकाउंटेंट था। मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल टीम मौके पर रेस्क्यू में जुट गई है। राहत व बचाव कार्य अभी-भी जारी है।
