भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से 3 लोगों की मौत, 64 लोग झुलसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार शाम को भीषण हादसा हो गया। यहां एक दुर्गा पंडाल में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल है। वहीं, 64 लोग झुलस गए। 33 की हालत गंभीर है। इन्हें वाराणसी के बीएचयू रेफर किया गया है। आग उस समय लगी जब आरती की हो रही थी। बता दें, शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी।
