मध्य प्रदेश में 3 वर्षीय बच्चा 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 17 घंटे बाद भी नहीं बची जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
मध्य प्रदेश के उमरिया में एक 3 वर्षीय बच्चा 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसा। 17 घंटे की मशक्कत के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। बच्चे का नाम गौरव था। मासूम को बाहर निकालते ही मौके पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से उसे पास के बरही अस्पताल ले जाया गया, जहां सरकारी डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
