भारी बारिश के बाद आए भूस्खलन से रियासी में 30 मकान जमींदोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मानसून की बारिश से रियासी जिले में थुड़ू ब्लॉक के बासां गांव में भूस्खलन से 30 मकान जमींदोज हुए। खराब मौसम में अमरनाथ यात्रा को सोमवार पहलगाम और बालटाल दोनों रूट से स्थगित किया गया। हेली सर्विस से पहुंचे यात्रियों को भी पंचतरणी से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। जम्मू-श्रीनगर हाईवे रामबन के मेहाड़ में पस्सियां गिरने से दो घंटे बंद रहा। श्रीनगर-लेह हाईवे पर 14 जगह भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
