बाराबंकी में नाव पलटने से 30 लोग डूबे, 3 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: asianet news
यूपी के बाराबंकी में सुमली नदी में एक नाव पलट गई। इस नदी में 30 लोग डूबे। जिसमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि 20 लोग सुरक्षित बाहर निकाल आए। सभी लोग दंगल देखने जा रहे थे। हालांकि पुलिस और गोताखोर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मौके पर डीएम-एसपी समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।
