अफगानिस्तान में सोने की खदान ढहने से 30 की मौत, 15 घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: CNN.com
रविवार को सुबह 11 बजे अफगानिस्तान में बदखशा प्रांत के कोहिस्तान जिले में एक सोने की खान के ढहने से 30 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए.प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नजारी ने कहा कि नदी के तल से 60 मीटर गहरे खदान में गांव के कुछ लोग सोना ढूंढ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.कई गोल्ड माइन ऐसी हैं जहां सरकार का कंट्रोल नहीं है ऐसे में स्थानीय लोग फायदा उठाते हैं.हालाकि बचाव दल को भेजा गया है लेकिन गांव वालों ने शवों को पहले ही निकला लिया है.
