भारी सुरक्षा घेरे में दिल्ली, राजपथ के आसपास लगाए गए 300 कैमरे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: latestly
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में खासकर राजपथ के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "ऐसे अवसरों (गणतंत्र दिवस) पर, दिल्ली पुलिस अलर्ट जारी करती है. हम किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए अपनी ²श्यता, उपस्थिति और चेकिंग बढ़ाते हैं." 71 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), 213 एसीपी, 713 निरीक्षक, दिल्ली पुलिस कमांडो, सशस्त्र बटालियन अधिकारी और जवानों सहित कुल 27,723 कर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 65 कंपनियां वर्तमान में शहर में तैनात हैं.