x

यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे 300 भारतीय छात्र-छात्राएं कर रहे मदद का इंतजार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Ndtv

यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे 300 भारतीय छात्र-छात्राएं सहमे हैं। वो घर वापसी को लेकर आशंकित हैं। सुमी शहर में मिलिट्री स्कूल को रूसी सेना ने निशाना बनाया। यहां यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। भारतीय दूतावास के अधिकारी लगातार भारतीय छात्रों के संपर्क में हैं, लेकिन यूक्रेन के आखिरी छोर पर होने के चलते उन लोगों तक सबसे आखिरी में मदद पहुंचने का अंदेशा है।