नाइजीरिया में ट्रेन स्टेशन पर हमले के बाद 31 लोगों को बनाया गया बंधक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the sun daily
नाइजीरिया के इडो के एक ट्रेन स्टेशन पर हथियारबंद बदमाशों ने कई यात्रियों का अपहरण कर लिया है। नाइजीरिया की पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को अभी तक पता नहीं चल सका है कि कितने यात्रियों का अपहरण हुआ है। ट्रेन स्टेशन पर हमले के बाद 31 लोगों को बंधक बनाया गया।
