x

फिरोजाबाद में बुखार से 32 बच्चों की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया। इस दौरान वह मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीजों से मिले। उन्होंने कई बीमार बच्चों से हालचाल लिया। अफसरों के साथ बैठक कर बदइंतजामियों पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद वह सुदामा नगर पहुंचे। यहां उन्होंने बुखार से मरने वाले बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर सवा बजे पुलिस लाइन में उतरा।