असम के 28 जिलों के 33 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Money control
असम के 28 जिलों के 33 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। नागौन जिले में 155 गांव अब भी जलमग्न हैं। यहां करीब 1.42 लाख लोगों का जीवन बाढ़ से प्रभावित हुआ। लोग घर बार छोड़कर हाईवे और सड़कों पर तंबू लगाकर रहने को मजबूर हैं। 2.65 लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में हैं। बाढ़ व वर्षाजनित हादसों के कारण अब तक 118 लोगों की मौत हुई।
