देश के पांच राज्यों में 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश के पांच राज्यों में 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं। हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में चार ने जान गंवाई। इसके अलावा ओडिशा में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और झारखंड में एक की मौत हुई। इस दौरान जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
