कैलिफोर्निया के हंटिंगटन बीच पर 33 हजार बैरल तेल का रिसाव, मछलियों समेत कई पक्षियों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
दक्षिणी कैलिफोर्निया के हंटिंगटन बीच पर बड़ी मात्रा में हुए तेल रिसाव से मछलियों समेत कुछ पक्षियों मौत हो गई। करीब 18 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र रिसाव से प्रभावित हुआ है। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ ने प्रभावित क्षेत्र में मछली पालन बंद करने के आदेश दिए हैं। कैलिफोर्निया की राज्य और स्थानीय एजेंसियां कोस्ट गार्ड के साथ प्रभावित क्षेत्र की सफाई करा रही हैं। घटना की जांच जारी है।
