हरदोई में मेडिकल कैंप से लौटीं 36 छात्राएं बीमार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरदोई में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 36 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी। सभी छात्राएं जिले में लगे मेडिकल कैंप में शामिल हुई थीं। वहां पर उन्हें कैल्शियम और एल्बेंडाजोल की दवाएं दी गई थीं। वहां से लौटने के बाद छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। सभी को सीएचसी ले जाया गया। वहां से तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 9 छात्राओं को हरदोई के मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
