मणिपुर में 37 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, हथियार भी सौंपे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Republic world
मणिपुर में 37 उग्रवादियों ने सरेंडर किया। उन्होंने एक कार्यक्रम में सीएम एन वीरेन सिंह के सामने हथियार डाले। इनमें से 36 उग्रवादी चिन कुकी लिबरेशन आर्मी के थे। सरेंडर किए गए हथियारों में चार एके सीरीज की राइफल, एक 22 राइफल, एक 303 राइफल, एक सिंगल बैरल राइफल, एक कार्बाइन, 4 पिस्टल, 2 ग्रैनेड और 540 गोलियां शामिल हैं। उग्रवादियों के सरेंडर को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
