x

377 कैडेट्स आज पासिंग आउट परेड में होंगे शामिल, मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी शामिल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Jsnewstimes

भारतीय सैन्य अकादमी से आज 288 युवा पास आउट होंगे। साथ ही अलग-अलग 8 मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। 89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालद्वीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान व तंजानिया की सेना के अभिन्न अंग बनेंगे। इसके बाद सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64,145 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को मिले 2,813 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।