देश में मिले 3,805 नए संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या 38,293 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abp live
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,805 नए मामले सामने आए। बीते दिन 26 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,91,112 हुई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 38,293 हुई। जबकि जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,28,655 हुई। देश में कोरोना से 4,40,24,164 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना टीकाकरण 218 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।
