प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय बेचने को ओएलएक्स पर विज्ञापन देने के आरोप में 4 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओएलएक्स पर वाराणसी के जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय कार्यालय की बिक्री का विज्ञापन पोस्ट करने के मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ जारी है। ओएलएक्स पर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की फोटो के साथ साढ़े सात करोड़ रुपये में इसकी बिक्री का विज्ञापन पोस्ट हुआ था। विज्ञापन सोशल मीडिया में वायरल होने लगा तो शाम के समय पुलिस ने उसे ओएलएक्स से डिलीट कराया।
