अटलांटा के दो मसाज पार्लरों में 4 एशियाई महिलाओं सहित 8 लोगों की गोली मारकर हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
मंगलवार को अटलांटा के दो मसाज पार्लरों में 4 एशियाई महिलाओं सहित 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद 21 साल के आरोपी युवक को दक्षिण पश्चिम जॉर्जिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, अटलांटा के पुलिस अधिकारियों को एक स्पा में डकैती की जानकारी मिली। पुलिस जैसे ही स्पा पहुंची, तो उन्हें सड़क के दूसरी तरफ एक और स्पा में गोलीबारी की जानकारी मिली।
