होशंगाबाद: कार एक्सीडेंट में 4 नेशनल हॉकी खिलाडियों की मौत
Prajjval Tripathi
News Editor
Image Credit: Twitter
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक भीषण कार एक्सीडेंट में 4 राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाडियों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के साथ चारों खिलाडी इटारसी से होशंगाबाद ध्यानचंद्र ट्रॉफी में खेलने जा रहे थे जब उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर रायसलपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 3 अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
