आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में फार्मा कंपनी में लगी आग, 4 लोगों की मौत, 1 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में परवाड़ा लौरस फार्मा लैब्स लिमिटेड कंपनी में अचानक आग लग गई। हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसा रखरखाव के काम के दौरान हुआ। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।
