मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले 4 हैवान गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में दो और आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। गुरुवार रात तक चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा- सरकार अपराधियों के लिए मौत की सजा पर विचार कर रही है। यह घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई है। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।