रेखा के बंगले वाले इलाके के 4 अन्य गार्ड संक्रमित, अभिनेत्री ने टेस्ट कराने से किया इनकार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
रेखा के बंगले के गार्ड के संक्रमित पाए जाने के बाद उस इलाके में चार अन्य बंगलों के वॉचमैन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन सभी को कोविड सेंटर में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये लोग रोज एक-दूसरे से मिलते थे, जिसकी वजह से संक्रमित हो गए। इस बीच रेखा ने कोरोना टेस्ट कराने से इनकार करते हुए खुद को अपने घर में क्वारैंटाइन कर लिया है।