अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्टर अनुपम खेर की मां कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उनकी मां दुलारी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ उनके भाई, भाभी और भतीजी का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि कोरोना टेस्ट में अनुपम की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए दी। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है।