पुणे में सैप्टिक टैंक की सफाई कर रहे 4 लोगों की दम घुटने से गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
पुणे में सैप्टिक टैंक की सफाई करते हुए चार लोगों ने जान गंवाई। दरअसल, टैंक में जहरीली गैस थी जिसके चलते उनका दम घुट गया। लोनी कालभोर इलाके के कदम वाक बस्ती की ये घटना है। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे घटी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने चारों को बाहर निकाला तो वो बेहोश थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
