फरीदाबाद में सीवर में ही 4 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
फरीदाबाद के क्यूआरजी अस्पताल में सीवर की सफाई करने के दौरान 4 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने चारों के शव बाहर निकलवाकर बादशाह खान अस्पताल में रखवा दिए हैं। मृतकों में दो का नाम रवि, एक का रोहित और एक अन्य का नाम विशाल है। ये सभी दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले थे। इनकी उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच थी।
