तमिलनाडु वापस लौटे ईरान में फंसे 40 मछुआरे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
COVID-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चलते ईरान में फंसे 40 भारतीय मछुआरे तमिलनाडु लौट आए हैं। कन्याकुमारी, नागपट्टिनम, थुथुकुडी, रामनाथपुरम, नागपट्टिनम, कुड्डलोर, थिरुनेलवेली के इन मछुआरों को संबंधित जिला अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मछुआरों के वापस आने के बाद 14 दिनों के क्वारंटाइ में रहने को कहा गया है। इन सभी का कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा। इनको वापस लाने का प्रयास काफी दिनों से किया जा रहा था।