सेनेगल में दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत, 87 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
अफ्रीकी देश सेनेगल में दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत हुई। दरअसल, एक बस का टायर फट गया था, जिससे वो अनियंत्रित होकर दूसरी बस से जा टकराई। राष्ट्रपति मैकी सैल ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। हादसा रविवार सुबह केफरीन शहर के पास हुआ। इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि 127 लोग हादसे का शिकार हुए। इनमें 87 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
