पटियाला में 40 सूअरों की मौत, मृत सूअरों का आंकड़ा 290 पहुंचा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Flickr
पटियाला में गुरुवार को छोटी नदी के पास 40 और सूअर मृत शव मिले। इसके बाद मरने वाले सूअरों का आंकड़ा 290 पहुंच गया है। अब तक जितने भी सूअर मरे मिले हैं, उनके शरीर गली-सड़ी हालत में थे। पशुपालन विभाग ने छोटी नदी के पास पड़ते इलाके से जिंदा सूअरों के खून, त्वचा व स्वैब के सैंपल लेकर बरेली स्थित लैब भेजे। सभी मृत सूअरों को दफना दिया गया।
