रोमानिया में 450 साल पुराना पर्व मनाने के लिए जुटे 40 हजार लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
रविवार को रोमानिया में मनाए गए देश के सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन में 40 हजार लोग जमा हुए। कोरोना के कारण पिछले साल इसे रद्द कर दिया गया था। सुमुलु सिउक में 450 साल पुराना ये अनटोल्ड फेस्टिवल मनाया जाता है। यहां लोग पारपंरिक वेशभूषा में जुटते हैं। इस दिन यहां कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। 2019 में यहां ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस पहुंचे थे, तब यहां एक लाख से ज्यादा लोग जुटे थे।
