कोच्चि एयरपोर्ट पर दुबई से लौटे शख्स से 400 ग्राम सोना बरामद, सोने की तस्करी के प्रयास में महिला गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan herald
केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने एक शख्स के पास से 399.80 ग्राम की सोने की चेन बरामद की। इसकी कीमत 19.44 लाख रुपए के लगभग है। कस्टम विभाग को दुबई से आने वाली फ्लाइट IX434 के पैसेंजर से यह चेन मिली। दूसरी तरफ, केरल पुलिस ने हालिया एक 19 वर्षीय महिला को उसके अंतर्वस्त्र में 1,884 ग्राम सोने की तस्करी के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया।
