सूडान गृह युद्ध में अब तक 413 लोगों की मौत और 3,551 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
15 अप्रैल से सूडान में सैन्य और आरएसएफ के बीच संघर्ष जारी है। जिसके कारण 413 लोग मारे गए हैं और 3,551 घायल हुए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब समेत 9 देश अपने नागरिकों को पहले ही निकाल चुके हैं। इस कड़ी में भारत ने भी सूडान में फंसे अपने 4,000 नागरिकों को बचाने के लिए दो सैन्य परिवहन विमान और नौसेना के एक जहाज को तैयार रखा है।
