पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय की 45 कब्रों की गईं अपवित्र, किया जाता रहा है सौतेला व्यवहार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में देश के सबसे प्रताड़ित अल्पसंख्यक समुदायों में से एक अहमदिया समुदाय की 45 कब्रों को अपवित्र करने की खबर सामने आई है। एक स्थानीय पत्रकार ने ये खबर वैश्विक समुदाय के सामने रखी। बता दें पाकिस्तानी संसद ने 1974 में अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम करार दिया था। 2020 में यूके स्थित आल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ने अहमदिया समुदाय संग हो रहे भेदभाव का खुलासा किया था।
