मुंबई पोर्ट पर उतारे गए विदेशी क्रूज पर फंसे 146 भारतीय, किया गया क्वारैंटाइन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
लॉकडाउन के बीच एक विदेशी क्रूज पर समुद्र में फंसे 146 भारतीय मुंबई बंदरगाह पर उतारे गए। MPT के अध्यक्ष संजय भाटिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'सभी को क्वारैंटाइन किया गया है। इनकी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजने या नहीं भेजने पर फैसला किया जाएगा।' इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री मनसुख मांडविया से बात की।