देश में मिले 4,893 नए कोरोना संक्रमित, 38 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 4,893 नए मरीज मिले। इस दौरान 38 लोगों की मौत हुई। कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 528487 हुई। पिछले 24 घंटे में 5,719 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक कुल 4,39,90,414 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 44,436 है। शुक्रवार को 14,76,840 डोज़ लगाई गईं। अब तक 2,17,41,04,791 डोज़ दी गईं।
