मिस्र में खोजी गई चौथी सदी की ममी, जानें क्यों बनाते थे प्राचीन मिस्र के लोग ममी?
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
जनवरी 2023 में पुरातत्वविदों ने हेकाशेप्स नामक व्यक्ति की ममी खोजी थी। काहिरा के पास सक्कारा के प्राचीन नेक्रोपोलिस में कब्रों की खुदाई के दौरान ये ममी मिली। यह ममी अब तक खोजी गई सभी ममियों की अपेक्षा अधिक संरक्षित अवस्था में मिली। प्राचीन मिस्र में लोगों का मानना था कि अगर शरीर को संरक्षित करके नहीं रखा गया तो आत्मा संसार में भटकती रहेगी और लोगों को नुकसान पहुंचाएगी।
