यूपी में 5 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Elets BFSI - Elets Technomedia
यूपी में बीती शाम 5 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए। गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी और श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया। आजमगढ़ के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को गोंडा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। बागपत के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को श्रावस्ती को मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई। कई अन्य तैनाती भी की गई।
