अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pipa News
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार के बाद आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 215 किलोमीटर दूर सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले सोमवार दोपहर करीब 3 बजकर 2 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर से 256 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में भूकंप आया था। तब भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई थी।