शिवनाथ नदी में कार समेत 5 लोग डूबे, तलाश जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amazon AWS
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बीती रात एक कार शिवनाथ नदी में बही। कार में 5 लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ सुबह 6 बजे से तलाशी में जुटी है। घटना स्थल से कुछ दूर रहने वाले लोगों ने बताया कि कार बैरिकेड्स के पास रुकी। उसमें से दो तीन लोग उतरे। उन्होंने बैरिकेड्स को हटाया और कार को नदी में घुसा दिया। बाढ़ होने के कारण कार बहती चली गई।
